scriptश्रीलंका ने गिरफ्तार किए 54 भारतीय मछुआरें | 54 Indian fishermen arrested by Sri Lanka navy | Patrika News

श्रीलंका ने गिरफ्तार किए 54 भारतीय मछुआरें

Published: Mar 22, 2015 07:05:00 pm

श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा क्षेत्र का अतिक्रमण करने के आरोप में
54 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

indian fisherman

indian fisherman

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा क्षेत्र का अतिक्रमण करने के आरोप में 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी 10 मोटर नौकाएं जब्त कर लीं। तमिलनाडु मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने श्रीलंका सरकार से रविवार को प्राप्त सूचना के हवाले से कहा कि शनिवार रात को कम से कम 54 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करके उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मछुआरे दो समूह में थे। अधिकारी ने बताया कि पुडुकोट्टाई जिले के 21 मछुआरों को उनकी पांच नौकाओं के साथ कनककस्तुरी समुद्री क्षेत्र से, जबकि रामेश्वरम के 33 मछुआरों को तलाईमन्नार समुद्री क्षेत्र से पांच नौकाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों को पूछताछ के लिए नौसेना अड्डे पर रखा गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय हिन्द महासागरीय देशों की यात्रा के दौरान 13 मार्च को श्रीलंका पहुंचे थे, तो राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने सद्भावना के तहत 86 भारतीय मछुआरों को रिहा करने और 87 नौकाएं भी लौटाने की घोषणा की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो