scriptइंडोनेशिया में भूस्खलन, 6 की मौत, 4 लापता | 6 killed, 4 missing in Indonesia's landslide | Patrika News

इंडोनेशिया में भूस्खलन, 6 की मौत, 4 लापता

Published: Mar 29, 2015 03:06:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

सुकाबुमी जिले में भूस्खलन की घटना में छह लोगों की मौत, जबकि
चार व्यक्ति अब भी लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के वेस्ट जावा प्रांत के सुकाबुमी जिले में भूस्खलन की घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार व्यक्ति अब भी लापता हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बचाव दल को छह व्यक्तियों के शव मिले हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया कि सैनिक, कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भूस्खलन में नष्ट हो चुके मकानों के मलबे में लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। नुग्रोहो ने बताया, “”अब तक छह लोगों के शव मिले हैं और चार लोग अब भी लापता हैं।””

प्रवक्ता ने बताया कि तेज बारिश के कारण शनिवार रात 10.30 बजे तेगल पंजांग गांव में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 11 मकान ढह गए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो