scriptश्रीलंका ने गिरफ्तार किए आठ भारतीय मछुआरे | 8 indian fishermen detained and 2 boats seized by sri lankan navy | Patrika News
एशिया

श्रीलंका ने गिरफ्तार किए आठ भारतीय मछुआरे

श्रीलंकाई नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि मछुआरों को सुबह जाफना में डेलफ्ट द्वीप के पास जलक्षेत्र में मछली पकडऩे पर उनकी दो नौकाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। 

Nov 29, 2015 / 11:17 pm

विकास गुप्ता

fishermen

fishermen

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने रविवार को तमिलनाडु के आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आठों मछुआरों को श्रीलंका के तट के समीप नेदुनतीवू के पास मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया। इस महीने इस तरह की यह छठी घटना है।

श्रीलंकाई नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि मछुआरों को सुबह जाफना में डेलफ्ट द्वीप के पास जलक्षेत्र में मछली पकडऩे पर उनकी दो नौकाओं के साथ गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें जाफना के कराईनगर में मत्स्य एवं जल विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया।

रामेश्वरम के सहायक मत्स्य निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि मछुआरों को जब गिरफ्तार किया गया तो वे श्रीलंकाई तट के लगभग पास थे। चार मछुआरे रामेश्वरम के हैं जबकि बाकी के मछुआरे पुडुकोटटई के हैं। श्रीलंका की नौसेना ने 26 नवंबर को तमिलनाडु के 15 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा का कथित उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री जयललिता ने कुछ दिन पहले मछुआरो की रिहाई के लिए हस्तक्षेप की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है जिससे समुदाय के लोगों डरे हुए हैं। इस महीने के शुरू में अलग-अलग मौकों पर श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया। आज की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब पिछले सप्ताह सभी 126 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई हिरासत से रिहा किया गया था।

Home / world / Asia / श्रीलंका ने गिरफ्तार किए आठ भारतीय मछुआरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो