scriptइंडोनेशिया में पुल ढहने से 9 की मौत, 30 घायल | 9 killed in Indonesia bridge collapse, 30 injured | Patrika News

इंडोनेशिया में पुल ढहने से 9 की मौत, 30 घायल

Published: Oct 16, 2016 10:51:00 pm

इंडोनेशिया में बाली के समीप दो छोटे द्वीपों को जोड़ने वाला एक पुल के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 घायल हो गए। 

Indonesian bridge collapse

Indonesian bridge collapse

डेनपसार (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में बाली के समीप दो छोटे द्वीपों को जोड़ने वाला एक पुल रविवार को ढह गया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 घायल हो गए। 

पुलिस अधिकारी अरेंड्रा वायुदी ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार छह बजे उस समय हुआ जब एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए कई लोग पुल से जा रहे थे। पुल ध्वस्त होने से कुछ मोटरसाइकिल भी नदी में गिर गई, लेकिन ज्यादातर पीड़ित पुल के मलबे में दब गए। सभी पीड़ति स्थानीय निवासी है। 

अधिकारी ने बताया कि इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी ने स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे अभियान रोक दिया और सोमवार से फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो