scriptयजीदी लड़की की दास्तान, सरेआम गैंगरेप करते थे IS आतंकी | A Yazidi girl's tale: Sold by ISIS as a sex slave | Patrika News
एशिया

यजीदी लड़की की दास्तान, सरेआम गैंगरेप करते थे IS आतंकी

यजीदी समुदाय की 55 लड़कियों ने पिछले दस महीने में जो देखा है, वो किसी नर्क से कम नहीं है

Apr 17, 2015 / 07:39 am

शक्ति सिंह

ISIS

ISIS

बगदाद। इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुके सुन्नी आतंकी संगठन आईएस की नई करतूतें सामने आ रही हैं। आईएस के कब्जे से छूटीं यजीदी समुदाय की कई लड़कियों ने खौफनाक दस्तान सुनाई है। आतंकियों ने अपनी घिनौनी हरकत से मानवता की सारी सीमा लांघ दी।

आतंकियों के बंधकों में से यजीदी समुदाय की 55 लड़कियों ने पिछले दस महीने में जो देखा है, वो किसी नर्क से कम नहीं है। उन्हें बार- बार गैंगरेप का शिकार बनाया गया। सरेआम लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया। कभी दो तो कभी तीन-तीन आतंकियों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। उनके अपनों के सामने, बंधकों के शिविरों में उन्हें वहशीपन का शिकार बनाया गया। एक पीडिता के अनुसार, बताया गया कि वह खुद आईएस के चंगुल में रहते 10 से ज्यादा लोगों के हाथों दुष्कर्म की शिकार बनाई जा चुकी है। सभी दुष्कर्मी मुख्य लड़ाके और आ त्मघाती हमलावर थे।

भारी रकम लेकर छोड़ा
गैर सरकारी संगठन के मुताबिक, बंधकों को छुड़ाने के लिए आईएस को भारी रकम चुकाई गई है। आईएस के जिस लड़ाके ने ज्यादा दरिं दगी दिखाई, उसे इनाम के तौर पर यजीदी लड़कियां गिफ्ट की जाती थी। कुछ लड़कियां मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। एक नौ साल की लड़की से भी 10 आतंकियों ने दुष्कर्म किया।

Home / world / Asia / यजीदी लड़की की दास्तान, सरेआम गैंगरेप करते थे IS आतंकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो