scriptसुनामी के 12 साल बाद भी नहीं हो सकी 400 लाशों की पहचान | After 12 years of tsunami 400 dead bodies still unidentified | Patrika News

सुनामी के 12 साल बाद भी नहीं हो सकी 400 लाशों की पहचान

Published: Dec 26, 2016 12:14:00 pm

Submitted by:

2004 में आए सुनामी ने करीब 226,000 लोगों की जान गई थी। 12 साल बाद भी  400 लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

tsunami

tsunami

बैंकॉक। एशिया में 2004 में आए सुनामी ने करीब 226,000 लोगों की जान गई थी। थाईलैंड में इस प्राकृतिक आपदा के करीब 12 साल बाद भी 400 लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

26 दिसंबर को हिंद महासागर में आया था सुनामी

थाईलैंड पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में करीब 9.15 तीव्रता वाले सुनामी आया था। इसे इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक समझा जाता है। ये सुनामी थाईलैंड, इंडोनेशिया, भारत और श्रीलंका में आया था।
थाईलैंड में 2000 पर्यटक चढ़े गए थे सुनामी की भेंट

इस हादसे में थाईलैंड के करीब 5,395 लोग मारे गए थे। इसमें से करीब 2000 विदेशी पर्यटक शामिल थे। थाईलैंड पुलिस के डिप्टी सुपरीडेंट आनंद बुनकरकेव ने बताया कि हमारे पास अभी तक करीब 4 से 5 हजार लाशों को लेने उनके रिश्तेदार पहुंचे हैं। मगर अभी 400 लाशें ऐसी है जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। थाईलैंड में इस घटना के बाद भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं।

प्राकृतिक आपदा के बाद भी थाईलैंड टूरिज्म पर नहीं पड़ा असर

थाईलैंड टूरिज्म बिलकुल पहले की तरह ही अपना बिजनेस कर रहा है। सुनामी में डूब चुके होटलों की जगह कुछ नए होटल्स ने ले ली है। थाईलैंड टूरिज्म को उम्मीद है कि इस साल यहां 32.4 मिलियन विदेशी पर्यटक पहुंचेगे। सुनामी के बाद आलोचकों ने कहा था कि थाईलैंड का सुनामी वार्निंग सिस्टम प्रभावशाली नहीं है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो