scriptपाक ने तोड़ा सीजफायर, अखनूर में तड़के से गोलीबारी जारी | Ceasefire Violation By Pakistan In J&K | Patrika News

पाक ने तोड़ा सीजफायर, अखनूर में तड़के से गोलीबारी जारी

Published: Oct 01, 2016 09:23:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी नियंत्रण रेखा में जम्मू
जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में गोलीबारी की थी

indian army

indian army

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। यहां तड़के 4 बजे से ही रुक-रुककर गोलीबारी जारी है। इस दौरान किसी भारतीय जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले 48 घंटों में पाकिस्तान की तरफ से यह चौथा संघर्षविराम उल्लंघन है। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को भी नियंत्रण रेखा में जम्मू जिले के पल्लनवाला, चपरियाल और समनाम इलाकों में गोलीबारी की थी। यह गोलीबारी बीती रात करीब साढ़े बारह बजे शुरू की गई, जबकि देर रात डेढ़ बजे समाप्त हो गई।

वहीं पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को मेंढर क्षेत्र के बोलनोई इलाके में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने इससे पहले 28 सितंबर को भी संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा में पुंछ सेक्टर के सब्जिया इलाके में भारतीय सेना चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।

बता दें कि पाकिस्तान की आर्मी ने अपने जवानों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। नेवी और एयरफोर्स ड्रिल कर रही है। तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को कैबिनेट की आपात बैठक की। नवाज ने कहा कि भारत की आक्रामकता पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा है। वह एलओसी पर बार-बार सीजफायर तोड़ कर रहा है। पूरा देश अपनी सरहद की सुरक्षा के लिए तैयार है। हम पर जंग थोपी गई तो पाक आर्मी मुंहतोड़ जवाब देगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो