script

श्रीलंका-चीन ने मिलाया हाथ, भारत को घेरने की तैयारी

Published: Jul 11, 2016 03:32:00 pm

चीन भारत को घेरने का कोई भी मौका छोडऩे से नहीं चूकता है। इस बार
मेरीटाइम सिल्क रोड प्रोजेक्ट के नाम पर भारत की घेराबंदी…

foreign ministers of China and Sri Lanka

foreign ministers of China and Sri Lanka

कोलंबो। चीन भारत को घेरने का कोई भी मौका छोडऩे से नहीं चूकता है। इस बार मेरीटाइम सिल्क रोड प्रोजेक्ट के नाम पर भारत की घेराबंदी की तैयारी की जा रही है। हालांकि चीन का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का मकसद तीसरे राष्ट्र (भारत) को टॉरगेट करने का नहीं है।

चीन अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेरीटाइम सिल्क रोड से अब श्रीलंका को भी जोड़ चुका है। दोनों देशों के बीच इसे लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस प्रोजेक्ट से श्रीलंका को जोडऩे से इसे शिपिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। चीन ऊर्जा संपदा से संपन्न अरब की खाड़ी तक जुडऩे और समुद्री लेन से पास के बंदरगाहों तक पहुंच बनाने के लिए सिल्क रोड पर तेजी से काम कर रहा है। पूर्वी चीन को भी सेंट्रल एशिया से जोडऩे के लिए यह प्रोजेक्ट अहम कड़ी साबित होगा।

श्रीलंका के विदेश मंत्री समरवीरा और चीन के विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर हुई बैठक के बाद बयान जारी कर बताया गया कि मेरीटाइम सिल्क रोड चीन की प्राथमिकता है। चीनी विदेश मंत्री वान्ग यी ने कहा, आने वाले पांच सालों के लिए यह विकास योजना सबसे अहम है। यह चीन की विकास नीति का भी हिस्सा है। इस मामले में श्रीलंका को हिन्द महासागर में शिपिंग सेंटर बनाने में मदद मिलेगी।

वान्ग ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से किसी तीसरे राष्ट्र को टॉरगेट नहीं किया गया है। चीन और श्रीलंका के बीच बनी सहमति से तीसरे देश के साथ संबंध प्रभावित नहीं होंगे। चीन इस इलाके के अन्य देशों के साथ मिलकर भी काम करना चाहता है। चीन का लक्ष्य विकास को बढ़ावा देना है।

ट्रेंडिंग वीडियो