scriptहिंदी-चीनी, भाई-भाई कहने वाला चीन फिर दे सकता है धोखा | China preparing for war! Thousand tons of weapons sent in Tibet | Patrika News

हिंदी-चीनी, भाई-भाई कहने वाला चीन फिर दे सकता है धोखा

Published: Jul 19, 2017 12:15:00 pm

Submitted by:

ghanendra singh

सिक्किम में सीमा विवाद के बीच चीन ने भारत को धमकाने की नई चाल चली है। चीन ने युद्धाभ्यास के बहाने तिब्बत में हजारों टन सैन्य सामग्री भेज दी है। 

china

china

नई दिल्ली। सिक्किम में सीमा विवाद के बीच चीन ने भारत को धमकाने के लिए नई चाल चली है। चीनी सेना ने युद्धाभ्यास के बहाने तिब्बत में हजारों टन सैन्य सामग्री को भेजा है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक चीन भारत को सीमा विवाद पर चेतावनी देने के लिए ऐसा कदम उठा रहा है, लेकिन इस बार भारत चीन के दबाव में आने वाला नहीं है।

युद्ध के लिए भेजा गया सामान?
दरअसल चीन उत्तरी तिब्बत में सैन्य अभ्यास कर रहा है। चीनी मीडिया के मुताबिक पश्चिमी थिएटर कमांड ने उत्तरी तिब्बत में कुनलुन पर्वत के दक्षिणी इलाके में भारी मात्रा में सैन्य सामान को भेजा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं हुआ है कि हथियारों को भेजे जाने की वजह युद्धाभ्यास है या फिर कुछ और। चीनी मीडिया के मुताबिक सेना की यह गतिविधि सीमा पर बने तनाव की वजह से है। कूटनीतिक बातचीत और सैन्य तैयारियों दोनों जरूरी है।


आसानी से सीमा पर समान भेज सकता है चीन
चीन बीजिंग यादोंग से ल्हास तक रेल और सड़क मार्ग के जरिए अपने सैन्य हथियारों को सिक्किम सीमा पर तैनात कर सकता है। चीन ने इसके लिए एक एक्सप्रेस वे का निर्माण किया था। जिसके जरिए 700 किलोमीटर की दूरी आसानी से 6-7 घंटे में पूरी की जा सकती है।

हम युद्ध के लिए तैयार: चीनी मीडिया
तिब्बत में सीमा को लेकर चीन और भारत में जारी घमासान के बीच चीनी मीडिया ने एकबार भारत को धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मंगलवार को लिखा था कि डोकलाम मुद्दे पर चीन पीछे नहीं हटने वाला है। अगर भारत से युद्ध की जरुरत पड़ी तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। अगर ऐसे होता है तो भारत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो