script17 गर्लफ्रेंड से फ्रॉड करने वाला शख्स गिरफ्तार | Chinese man arrested for committing a fraud on 17 girlfriends | Patrika News

17 गर्लफ्रेंड से फ्रॉड करने वाला शख्स गिरफ्तार

Published: May 22, 2015 06:40:00 pm

एक चीनी व्यक्ति
को एकसाथ अपनी 17 ग्रर्लफ्रेंड के साथ फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
है

Swindle on the name of marriage in gurgaon

arrested

वेलिंगटन। एक चीनी व्यक्ति को एकसाथ अपनी 17 ग्रर्लफ्रेंड के साथ फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का पर्दाफाश उस समय हुआ जब डॉक्टर ने उसकी गर्लफ्रेंड्स से एक्सीडेंट को लेकर फोन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी महिलाओं ने अपने आपको चीनी व्यक्ति की गर्लफ्रेंड बताया। पिछले महीने ये घटना काफी सुर्खियों में रही थी।

आरोपी की एक गर्लफ्रेंड ने बताया कि, जब उसने ये खबर सुनी तो वो बेहद चिंता में आ गई, लेकिन उसने देखा कि कई और खूबसूरत महिलाएं अपने आंसू पोंछ रही थीं। वहीं एक और महिला, जिसका आरोपी से एक बच्चा भी है उसने कहा कि, वो असहाय महसूस कर रही है। वो अब उस शख्स से और प्यार नहीं करती, लेकिन अपने बच्चे से प्यार करती है। भले ही चीन में चीटिंग किसी लीगल कानून को नहीं तोड़ती, लेकिन शख्स को महिलाओं के साथ फ्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही इस मामले ये भी पता चला है कि महिलाओं के साथ फ्रॉड करने वाले इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड्स से पैसे भी लिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो