scriptचीनी मीडिया की नई तिकड़म: भारत नहीं माना तो सिक्किम की आजादी का समर्थन करे चीन | Chinese media's new maneuver, China supports Sikkim's independence | Patrika News
एशिया

चीनी मीडिया की नई तिकड़म: भारत नहीं माना तो सिक्किम की आजादी का समर्थन करे चीन

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में लिखे अपने हार्डलाइन संपादकीय में चीन को सिक्किम को लेकर अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने की सलाह दी है।

Jul 06, 2017 / 03:50 pm

ललित fulara

India, China

India, China

बीजिंग। सिक्किम को लेकर भारत और चीन के संबंधों में आई दरार को चीनी मीडिया ने और गहरा करने की कोशिश की है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में लिखे अपने हार्डलाइन संपादकीय में चीन को सिक्किम को लेकर अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने की सलाह दी है। अखबार ने लिखा है कि डोकलाम को लेकर भारत की ओर से की जा रही उकसावे की कार्रवाई को लेकर बीजिंग को सिक्किम की मान्यता को लेकर दोबारा विचार करना चाहिए। साथ ही बीजिंग को सिक्किम की आजादी की लड़ाई लडऩे वालों का साथ देना चाहिए। 

देखें वीडियो-

भूटान मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाए चीन
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में लिखा है कि चीन को भूटान की रक्षा संप्रभुता को दोबारा कायम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसकी अगुवाई करनी चाहिए। अखबार ने चीन को भूटान पर भारत के साथ संबंधों को तोडऩे और उसे अपने पाले में करने की सलाह दी है। बता दें कि चीन की सत्ताधारी पार्टी का आधिकारिक अखबार पीपुल्स डेली ही ग्लोबल टाइम्स का प्रकाशन करता है। ग्लोबल टाइम्स अपने कठिन विचारों के लिए जाना जाता है। 
xi jinping के लिए चित्र परिणाम

भारत के लिए सिक्किम मामले की काट ढूंढना मुश्किल
अखबार ने लिखा है कि बीते सालों में चीन भारत की ओर से दलाई लामा कार्ड का इस्तेमाल करने से परेशान रहा है। लेकिन अब इसका असर होने वाला नहीं है। अखबार ने लिखा है कि बीजिंग अगर भारत के खिलाफ सिक्किम के मामले को उठाता है तो उसके लिए इसकी काट ढूंढ पाना मुश्किल है।

PM Modi के लिए चित्र परिणाम

सिक्किम-भूटान में एंटी इंडिया मूवमेंट का मिलेगा फायदा
अखबार ने आगे लिखा है कि सिक्किम और भूटान में भारत विरोधी अभियान चल रहे हैं। इससे भारत के नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र में नकारात्मक असर पड़ेगा। इन अभियानों से चीन को फायदा मिलेगा और दक्षिण हिमालय की भू-राजनीतिक स्थिति को फिर से तय किया जा सकेगा। बता दें कि चीन तिब्बत और ताइवान पर अपना हक जताता आया है। 

Home / world / Asia / चीनी मीडिया की नई तिकड़म: भारत नहीं माना तो सिक्किम की आजादी का समर्थन करे चीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो