scriptभ्रष्टाचार के आरोप में चीन के पूर्व अधिकारी को 16 साल कैद | Chinese official sentenced to 16 years in jail for corruption | Patrika News
एशिया

भ्रष्टाचार के आरोप में चीन के पूर्व अधिकारी को 16 साल कैद

जियांग को रिश्वत लेने, अज्ञात सूत्रों से
बड़ी मात्रा में संपत्ति हासिल करने और सत्ता के दुरूपयोग का दोषी पाया गया है

Oct 12, 2015 / 07:18 pm

जमील खान

Jiang

Jiang

जिनताओ/हूबेई। राजकीय स्वामित्व वाली परिसंपत्ति पर्यवेक्षण और प्रशासन आयोग के पूर्व प्रमुख जियांग जिमिन को सोमवार को मध्य चीन के हूबेई प्रांत की एक स्थानीय अदालत ने 16 साल की सजा सुनाई।

जियांग को रिश्वत लेने, अज्ञात सूत्रों से बड़ी मात्रा में संपत्ति हासिल करने और सत्ता के दुरूपयोग का दोषी पाया गया है। अदालत ने कहा है कि उनकी 10 लाख युआन (करीब 1,60,000 अमरीकी डॉलर) (करीब 1 करोड़ 3 लाख 63 हजार 200 रूपए) की निजी संपत्ति भी जब्त कर ली गई है।

ली के खिलाफ वर्ष 2012 के आखिर में जांच शुरू की गई थी। उनके खिलाफ अप्रेल में भ्रष्टाचार और पद के दुरूपयोग के मामले चलाए गए थे।

Home / world / Asia / भ्रष्टाचार के आरोप में चीन के पूर्व अधिकारी को 16 साल कैद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो