scriptचीन ने फिर दी भारत को धमकी, कहा- हम युद्ध के लिए तैयार | Doklam: Chinese media says- We are ready for war | Patrika News

चीन ने फिर दी भारत को धमकी, कहा- हम युद्ध के लिए तैयार

Published: Jul 18, 2017 08:50:00 am

Submitted by:

ललित fulara

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि डोकलाम मुद्दे पर चीन पीछे नहीं हटने वाला है। अगर भारत से युद्ध की जरुरत पड़ी तो हम उसके लिए भी तैयार हैं।

china-India

china-India

नई दिल्ली। तिब्बत में सीमा को लेकर चीन और भारत में जारी घमासान के बीच चीनी मीडिया ने एकबार भारत को धमकी दी है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि डोकलाम मुद्दे पर चीन पीछे नहीं हटने वाला है। अगर भारत से युद्ध की जरुरत पड़ी तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। अगर ऐसे होता है तो भारत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।


चीन डरने वाला नहीं
अखबार ने लिखा है कि डोकलाम पठार के क्षेत्र में चीन को बगैर किसी की परवाह किए निर्माण कार्य पर ध्यान देना चाहिए। एक संप्रुभ देश होने के नाते यह चीन का हक भी है कि वह इस क्षेत्र में अपनी सेना की संख्या भी बढ़ाए। चीन किसी भी तरह के युद्ध से डरने वाला नहीं है।

पहले भी दी थी धमकी
इससे पहले भी चीनी मीडिया भारत को युद्ध की धमकी देता रहा है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने कुछ दिन पहले ही एक लेख में भारत के कूटनीतिक कोशिशों के खारिज करते हुए लिखा था कि, जबतक भारतीय सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटते, भारत से बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है। 

चीन ने कहा- शर्मिंदा होगा भारत
सिन्हुआ के मुताबकि चीन की मांग को भारत अनसुना कर रहा है। तो एक महीने से जारी गतिरोध और बद्तर होगा।और आने वाले वक्त में भारत को शर्मिंदा होना पड़ेगा। जिसके जवाब में भारत ने कहा कि पीछ हटने का तो सवाल ही नहीं उठता है।

भारतीय सेना ने गाड़ा तंबू
बता दें कि करीब एक महीने से डोकलाम को लेकर भारत-चीन की सेना आमने सामने है। चीनी सैनिको से हुई झड़प के बाद से भारतीय सेना ने तिब्बत सीमा पर तंबू गाड़ दिया है।


ट्रेंडिंग वीडियो