जापान में भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं
Published: May 25, 2015 01:06:00 pm
जापान की राजधानी
टोक्यो के महानगरीय इलाके में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए
टोकियो। जापान की राजधानी टोक्यो के महानगरीय इलाके में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। स्थानीय समाचार एजेंसी के अनुसार, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि प्रारंभ में भूकंप का केंद्र उत्तरी अक्षांश में 36.1 डिग्री पर और पूर्वी देशांतर में 139.6 डिग्री पर था, जिसकी गहराई 50 किलोमीटर थी। भूकंप के झटकों के बाद सबवे और बुलेट टे्रन सेवाएं थोड़े समय के लिए स्थगित कर दी गई। भूकंप से जान-माल की हाानि की कोई खबर नहीं है।
भूकंप के झटकों से टोक्यो में इमारते हिलने लगी और लोग अपने घरो तथा दफ्तरों से बाहर निकल आए। मौसम विभाग ने फिलहाल सुनामी की आशंका जाहिर नहीं की है।