scriptपाकिस्तान में भीषण बाढ़, अब तक 118 की मौत | Extreme floods in Pakistan, 118 dead till now | Patrika News
एशिया

पाकिस्तान में भीषण बाढ़, अब तक 118 की मौत

पाकिस्तान में
मूसलाधार बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 118 लोगों की मौत हो गई और
आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए

Aug 04, 2015 / 01:17 pm

Rakesh Mishra

flood in pakistan

flood in pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के बाद आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 118 लोगों की मौत हो गई और आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ में फंसे हजारों लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उफनती नदियों कई इलाकों में पानी भर जाने से प्रशासन को राहत कार्यो मेंं खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एनडीएमए ने बताया कि बाढ़ की चपेट में लगभग आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ से सबसे अधिक प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा में 59,पंजाब में 22 और बलूचिस्तान में 10 लोगों की मौत हुयी है। इसके अलावा करीब तीन हजार मकान ध्वस्त हो गये हैं। गौरतलब है कि पिछले साल मॉनसूनी बारिश में पाकिस्तान में भारी तबाही हुयी थी।

Home / world / Asia / पाकिस्तान में भीषण बाढ़, अब तक 118 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो