scriptदक्षिणी जापान में भयंकर बाढ़, कम से कम 15 लोग लापता | Huge floods sweep southern Japan, at least 15 missing | Patrika News

दक्षिणी जापान में भयंकर बाढ़, कम से कम 15 लोग लापता

Published: Jul 06, 2017 09:39:00 am

Submitted by:

kundan pandey

दक्षिणी जापान में भारी बाढ़ से 15 लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ में घर बह गए। पानी के तेज बहाव ने सड़कों को तोड़कर गांवों से बहा ले गई। प्रशासन ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है। भूस्खलन और कीचड़ वाले पानी के बहाव के कारण मौसम विभाग ने सैनिकों और बचाव दल के लोगों से लाखों लोगों को हालात के और खराब होने से पहले बचाने को कहा है। 

Japan Heavy Rain

Japan Heavy Rain

टोक्यो। दक्षिणी जापान में भारी बाढ़ से 15 लोग लापता हो गए हैं। बाढ़ में घर बह गए। पानी के तेज बहाव ने सड़कों को तोड़कर गांवों से बहा ले गई। प्रशासन ने लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है। भूस्खलन और कीचड़ वाले पानी के बहाव के कारण मौसम विभाग ने सैनिकों और बचाव दल के लोगों से लाखों लोगों को हालात के और खराब होने से पहले बचाने को कहा है। जापान की मौसम एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि हमने ऐसी बारिश देखी, जो अब से पहले कभी नहीं देखी थी। यह एक असामान्य स्थिति है इसलिए उभरता खतरा गंभीर है।

40 हेलिकॉप्टर, बचाव दल के 7500 कर्मी तैनात 
मौसम एजेंसी ने दक्षिणी जापान के चार द्वीपों में से एक क्यूशू के व्यापक तटों के आस-पास भूस्खलन और नदियों में तेज बहाव होने की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने इलाके में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। कैबिनेट के प्रमुख सचिव योशिहाईड सुगा ने गुरुवार को बताया कि सरकार ने क्यूशू के प्रभावित इलाके में पुलिस और बचाव दल के 7500 कर्मचारियों को भेजा है। साथ ही साथ 40 हेलिकॉप्टर सर्च ऑपरेशन के लिए मौसम के साफ होने के इंतजार में तैयार खड़े हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो