scriptनेपाल की मदद के लिए भारत ने शुरू किया “ऑपरेशन मैत्री” | India started Operation Maitri to help injured Nepal in earthquake | Patrika News
एशिया

नेपाल की मदद के लिए भारत ने शुरू किया “ऑपरेशन मैत्री”

विनाशकारी भूकंप में उजड़े पड़ोसी देश नेपाल की मदद के लिए भारतीय सेना ने “ऑपरेशन मैत्री” शुरू किया है

Apr 26, 2015 / 11:00 am

सुनील शर्मा

earthquake in nepal

earthquake in nepal

नई दिल्ली। विनाशकारी भूकंप में उजड़े पड़ोसी देश नेपाल की मदद के लिए भारतीय सेना ने “ऑपरेशन मैत्री” शुरू किया है। शनिवार अपराह्न आए भीषण जलजले के बाद पूरे नेपाल में तबाही का मंजर है। भारतीय वायुसेना के अलावा देश के राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) की विशेष टीमों भी पहले ही जरूरी आपूर्ति के अलावा बड़ी मात्रा में राहत सामग्री पहुंचा चुकी हैं। वायुसेना शनिवार देर रात से अब तक राजधानी काठमांडू से अपने 500 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित लेकर लौटी है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने कहा, “भारत दूसरे दिन (रविवार) बड़ी मात्रा में बचाव, राहत साम्रगी, जरूरी सामान और विशेषज्ञ पहुंचा रहा है। रविवार को 10 विमान काठमांडू के लिए भेजने की योजना की है। ये उड़ानें सेना को अस्पताल लाना-ले जाना कराएंगी, इंजीनियरिंग कार्यबल, पानी, खाना, राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल टीमें, चिकित्सा कर्मी, उपकरण, कंबल और टेंट व अन्य राहत सामग्री पहुंचाएंगी।”

Home / world / Asia / नेपाल की मदद के लिए भारत ने शुरू किया “ऑपरेशन मैत्री”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो