scriptइंडोनेशिया में पर्यटक नाव में धमाका, दो मरे | Indonesia : Blast in tourist boat, 2 killed | Patrika News

इंडोनेशिया में पर्यटक नाव में धमाका, दो मरे

Published: Sep 15, 2016 06:50:00 pm

मारे गए लोगों में एक इंडोनेशिया का और एक हॉलैंड का निवासी शामिल है

Blast in boat

Blast in boat

जकार्ता। इंडोनेशिया में पर्यटकों को ले जा रही एक नौका में गुरुवार को विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। बाली के पुलिस प्रवक्ता मादे सुदाना ने बताया, बाली द्वीप से 35 पर्यटकों को लेकर लोम्बोक जा रही नौका में विस्फोट हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में एक इंडोनेशिया का और एक हॉलैंड का निवासी शामिल है।

यह धमाका लोम्बोक के तट के नजदीक हुआ। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि तकनीकी खराबी की वजह से नौका में धमाका हुआ। बाली और लोम्बोक इंडोनेशिया के दो प्रमुख द्वीप समूह हैं जहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। नौका में सवार पर्यटकों में आस्ट्रेलिया, कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के नागरिक शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो