scriptईरान ने पाक के बलूचिस्तान सीमा में दागेे मोर्टार, सेनाएं अलर्ट | Iran fires motors in Pakistan's Balochistan terriotry | Patrika News

ईरान ने पाक के बलूचिस्तान सीमा में दागेे मोर्टार, सेनाएं अलर्ट

Published: Sep 29, 2016 03:33:00 pm

भारतीय सेनाओं के रात में पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों के नष्ट करने
से पहले बुधवार सुबह ईरान  के बॉर्डर गार्डस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान
में मोर्टार दागे।

Indian Army

Indian Army

क्वेटा। भारतीय सेनाओं के रात में पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों के नष्ट करने से पहले बुधवार सुबह ईरान के बॉर्डर गार्डस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मोर्टार दागे। कुल 8 मोर्टार गोले पंजगूर शहर के समावर्ती गांव में दागे गए। हमले के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।

ईरान के इस हमले में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि इससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। हमले के बाद फ्रंटियर फोर्सेज ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में बॉर्डर इलाके से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए इंटेलिजेंस कोआर्डिनेशन को बढ़ाने का फैसला किया था।

ईरान के बॉर्डर गार्ड्स पाकिस्तान की सीमा में ऐसी कार्रवाई पहले भी कर चुके हैं। पिछले साल 17 अक्टूबर को ईरान के बॉर्डर गार्ड्स ने 8 मोर्टार दागे थे। उस हमले में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। इसके बाद पिछले साल ही 21 नवंबर को भी 4 मोर्टार दागे गए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और ईरान के बीच 900 किलोमीटर लंबा बॉर्डर है। साल 2014 में दोनों देशों ने खुफिया सूचनाएं साझा करने का समझौता भी किया था। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य बॉर्डर के इलाकों से उग्रवादियों का सफाया करना था। हालांकि इस इलाके में अक्सर ईरान और पाकिस्तान के सैन्य बलों के बीच झड़प की खबरें आती रहती हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों ने कई बार यह मुद्दा पाक-ईरान के बॉर्डर सैशन में ईरान के अधिकारियों के सामने उठाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो