scriptआयरलैंड में समलैंगिक विवाह के पक्ष में भारी मतदान  | Ireland Votes Overwhelmingly To Approve Same-Sex Marriage | Patrika News

आयरलैंड में समलैंगिक विवाह के पक्ष में भारी मतदान 

Published: May 23, 2015 07:16:00 pm

यूरोपीय देश आयरलैंड में समलैंगिक विवाह के लिए आज कराए गए जनमत संग्रह में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया

gay marriage

gay marriage

डबलिन। यूरोपीय देश आयरलैंड में समलैंगिक विवाह के लिए आज कराए गए जनमत संग्रह में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। देशभर में शुरू किए गए जनमत संग्रह में समलैंगिक विवाह को कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाने पर लगभग तीस लाख लोग फैसला करेंगे। सुत्रों के मुताबिक, नागरिकों के पास अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए 15 घंटे का समय होगा। यदि देश बड़ी संख्या में इसका समर्थन करता है तो आयरलैंड मुख्य रूप से पहला कैथोलिक देश होगा, जहां समलैंगिक जोड़ों को शादी करने का कानूनी अधिकार होगा।

आयरलैंड के एक मंत्री ओधन ओ रियोरडेन ने यहां राजधानी में कहा, “बडी संख्या में लोग मतदान के लिए कतारों में लगे देखे गए। ऎसा अनुमान है कि ज्यादातर लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया है।” उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम शनिवार घोषित किए जाएंगे।

स्वास्थय मंत्री ने लिओ वरदाकर ने कहा, “जनवरी में रेडियो पर जिसने साक्षात्कार दिया था वह एक “गे” था। सामाजिक क्रांति के लिए जनमत संग्रह की होड़ मची है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो