scriptविद्या स्टोक्स हॉकी इंडिया की आजीवन अध्यक्ष मनोनीत  | Patrika News

विद्या स्टोक्स हॉकी इंडिया की आजीवन अध्यक्ष मनोनीत 

Published: Nov 03, 2015 08:06:00 am

Submitted by:

satyabrat tripathi

हॉकी इंडिया ने अपनी पूर्व अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को अपना नया आजीवन अध्यक्ष मनोनीत किया है। हॉकी इंडिया के संविधान के अनुच्छेद 5.14 के अनुसार उन्हें मनोनीत किया गया है। 

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अपनी पूर्व अध्यक्ष विद्या स्टोक्स को अपना नया आजीवन अध्यक्ष मनोनीत किया है। सोमवार को यहां सम्पन्न हुई पांचवीं हॉकी इंडिया कांग्रेस में स्टोक्स को आजीवन अध्यक्ष मनोनीत करने का फैसला किया गया। 

स्टोक्स इस समय हिमाचल प्रदेश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री है और हॉकी इंडिया के संविधान के अनुच्छेद 5.14 के अनुसार उन्हें मनोनीत किया गया है। 


हॉकी इंडिया के संविधान के अनुसार आजीवन अध्यक्ष (केवल एक पद) सिर्फ सम्मान का पद होगा और इसके पास कोई अधिकार नहीं होंगे तथा इसकी भूमिका सिर्फ सलाहकार की रहेगी। 

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डा.नरेन्द्र ध्रुव बत्रा ने कहा,” हॉकी इंडिया में स्टोक्स का असाधारण योगदान रहा है और हमें उम्मीद है कि वह हॉकी इंडिया के आजीवन अध्यक्ष पद के साथ न्याय करेंगी तथा अपनी भूमिका को बखूबी निभाएंगी। उनका प्रशासनिक अनुभव काफी शानदार रहा है और उन्हें नया आजीवन अध्यक्ष मनोनीत करने पर मैं बहुत खुश हूं।”

narinder batra

1970 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य रहीं विद्या स्टोक्स काफी समय से हॉकी से जुड़ी हुई है। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंत्री है। स्टोक्स 2009 में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुनीं गई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो