script7 महीने बाद नजर आईं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की पत्नी | Kim Jong-un's wife Ri Sol-ju is spotted after 7 months | Patrika News

7 महीने बाद नजर आईं उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की पत्नी

Published: Jul 12, 2017 03:28:00 pm

Submitted by:

ashutosh tiwari

दुनिया के अन्य राष्ट्र प्रमुख की पत्नियों की तुलना में किम जोंग-उन की पत्नी री सोल-जू के बारे में मीडिया में बहुत ही कम जानकारी उप्लब्ध है।

सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू ने करीब सात महीने बाद सार्वजनिक स्थान पर देखी गई हैं। इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के सफल परीक्षण के बाद आयोजित एक भोज में री सोल जू ने पति किम जोंग के साथ शामिल हुईं। दुनिया के अन्य राष्ट्र प्रमुख की पत्नियों की तुलना में किम जोंग-उन की पत्नी री सोल-जू के बारे में मीडिया में बहुत ही कम जानकारी उप्लब्ध है।

री सोल जू के बारे में नहीं जानती है दुनिया
इससे पहले दिसंबर 2007 में उनको देखा गया था। बताया जाता है कि उन्होंने एक गायक के तौर पर कई बार सार्वजनिक समारोह में कार्यक्रम किए हैं। तो कुछ उन्हें उत्तर कोरिया के एक पॉप ग्रुप से संबंध रखने वाली बताते हैं। री सोल जू के पारिवारिक पृष्ठभूमि बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं है। री सोल जू के बारे में कोई भी जानकारी पुख्ता नहीं होती है। ज्यादातर खबरे कयास के तौर पर ही आती है। 

लाइफस्टाइल और ड्रेस सेन्स बनती है सुर्खियां
री सोल जू जब भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होती हैं। उनकी लाइफस्टाइल और ड्रेस सेन्स की जमकर बात की जाती है। वह अक्सर छोटे बाल रखती हैं। वो ट्रिम फिगर की वजह से बिजनेस सूट या फिटिंग के ड्रेस ही पहने देखा गया है। ब्रांड्स और एसेसरीज में भी उनकी पसंद बेहद खास है। किम जोंग के साथ भोज में पहुंची री सोल जू ने हल्के नीले रंग की पोशाक पहन रखी थी। साथ ही डिजाइनर हैंडबैंग पकड़ी हुई थी। 

हत्या की उड़ी थी अफवाह
किम जोंग अपनी सनकी हरकतों की वजह से दुनिया में पहचाना जाता है। पिछले साल अचानक उनके लापता होने की खबर आई थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सनकी किम ने उनकी हत्या कर दी है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो