scriptलखवी ने हिरासत आदेश को फिर चुनौती दी | Lakhvi challenges his detention order | Patrika News

लखवी ने हिरासत आदेश को फिर चुनौती दी

Published: Jun 10, 2015 06:34:00 pm

लखवी का नाम उन सात लोगों की फेहरिश्त में शामिल है, जिन्होंने साल 2008 में मुंबई हमलों को अंजाम दिया

Zaki ur Rehman Lakhvi

Zaki ur Rehman Lakhvi

इस्लामाबाद। मुंबई हमलों के सरगना जकीउर रहमान लखवी ने लाहौर उच्च न्यायालय में अपनी हिरासत के आदेश को चुनौती देने वाली एक दूसरी याचिका बुधवार को दाखिल की। उच्च न्यायालय ने हिरासत आदेश को चुनौती देने वाली लखवी की पिछली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया था।

उसने कहा था कि मामले से निपटने के लिए गृह सचिव को सलाह देनी चाहिए और उसे यह बताना चाहिए कि उसे हिरासत में रखना अवैध है तथा यह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के फै सले की अवमानना है।

न्यायाधीश महमूद मकबूल बाजवा ने कहा कि पिछले सप्ताह की सुनवाई के बाद हालिया घटनाओं के मद्देनजर संभावना है कि लखवी की रिहाई देश में बवाल का कारण बन जाए।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने 13 मार्च, 2015 को तीसरी बार लखवी के हिरासत आदेश को निरर्थक करार दिया। इसके एक दिन पहले ही पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने उसके खिलाफ दोबारा हिरासत का आदेश जारी किया था।

उल्लेखनीय है कि लखवी का नाम उन सात लोगों की फेहरिश्त में शामिल है, जिन्होंने साल 2008 में मुंबई हमलों को अंजाम दिया। 26/11 मुंबई हमला मामले में कथित संलिप्तता के लिए छह अन्य हम्माद अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, यूनुस अंजुम, जमील अहमद, मजहर इकबाल तथा अब्दुल माजिद अदियाला जेल में बंद हैं, जिनके खिलाफ सुनवाई चल रही है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो