scriptरीढ़ की हड्डी को तारों से जोड़ कर डेढ़ साल के बच्चें को दी नई जिंदगी | Medical miracle as doctors reattach toddler decapitated head after horrific car crash | Patrika News

रीढ़ की हड्डी को तारों से जोड़ कर डेढ़ साल के बच्चें को दी नई जिंदगी

Published: Oct 09, 2015 12:36:00 am

ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टरों ने एक डेढ़ साल के बच्चे की जिंदगी बचा ली। जिसके बचने की उम्मीद खुद डॉक्टरों तक को नहीं थी।

लंदन। कहते अगर किसी की जिंदगी की डोर ऊपर वाले के यहां से मजबूत है तो उसे कोई चाह कर भी नहीं तोड़ सकता, फिर चाहें इंसान को कितनी भी भयानक बीमारी हो या कोई भी दुर्घटना हो जाए इंसान बच ही जाता है। ऎसा ही एक चमत्कारिक किस्सा है, ऑस्ट्रेलिया का यहां के डॉक्टरों ने एक डेढ़ साल के बच्चे की जिंदगी बचा ली। जिसके बचने की उम्मीद खुद डॉक्टरों तक को नहीं थी।

धड़ से अलग होकर लटक गई थी गर्दन
ऑस्ट्रेलिया में डॉक्टरों ने चमत्कारिक सर्जरी में 16 माह के बच्चे की टूटी गर्दन को वापस जोड़ दिया। भयानक कार दुर्घटना में इस बालक का सिर आंतरिक रूप से धड़ से अलग हो गया था। अब उसकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। दो माह में वह सामान्य जिंदगी जीने लगेगा।

ऎसे हुआ था हादसा
15 सितंबर को 16 माह का जैक्सन टेलर अपनी मां रीलिया और 9 साल की बहन शेनी के साथ कार में था। कार एक अन्य वाहन से टकरा गई। जैक्सन को दुर्घटनास्थल से ब्रिसबन के अस्पताल में लाया गया। स्पाइनल सर्जन डॉ. जिऑफ एस्किन ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि जैक्सन का सिर आंतरिक रूप से उसके धड़ से अलग हो गया था। लेकिन डॉ. एस्किन और उनकी टीम ने छह घंटे की चमत्कारिक सर्जरी कर गर्दन को वापस सिर से जोड़ दिया। रीलिया बेटे जैक्सन और बेटी शेनी के साथ मैरोनबाह, क्वींसलैंड जा रहे थे। न्यू साउथ वेल्स में न्यूवेल हाईवे पर उनकी कार एक वाहन से टकरा गई। शेनी घायल हो गई। रीलिया एयर बैग के कारण बच गईं, लेकिन जब उसने जैक्सन को कार से बाहर निकाला तो उसकी गर्दन लटकी हुई थी।

ऎसे जोड़ दिया टूटी हुई खोपड़ी को
डॉक्टर एस्किन को ऑस्ट्रेलिया में स्पाइन सर्जरी का गॉडफादर कहा जाता है। ऎसे किया चमत्कार डॉ. एस्किन और उनकी टीम ने जैक्सन की खोपड़ी को एक हालो डिवाइस (एक गोल उपकरण) से जोड़ा। यह डिवाइस खोपड़ी व शरीर को पूरी तरह स्थिर रखने के लिए है। वायर के छोटे टुकड़े का उपयोग करते हुए उसके रीड़ के जोड़ों को पुन: जोड़ दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने रीड़ के दो जोड़ को एक करने के लिए जैक्सन की पसली की हड्डी के एक टुकड़े कर उपयोग किया।

आठ सप्ताह में बिल्कुल ठीक हो जाएगा जैक्सन
गोल उपकरण भी हट जाएगा जैक्सन शरीर को स्थिर रखने के लिए अभी हालो डिवाइस पहन कर रखता है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि आठ सप्ताह में उसे इसकी भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने बेटे की जान बचाने वाले डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञ जैक्सन की मां रीलिया कहती हैं यह चमत्कार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो