scriptनेपाल में भूस्खलन से नदी का प्रवाह रूका, भारत में बाढ़ का खतरा | Nepal Landslide Blocks River, Raises Fears of Flood Reaching India: Officials | Patrika News

नेपाल में भूस्खलन से नदी का प्रवाह रूका, भारत में बाढ़ का खतरा

Published: May 24, 2015 12:16:00 pm

काठमांडू से करीब 140 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में  भूस्खलन के बाद काली गंडकी नदी का प्रवाह रूक गया है

nepal quake

nepal quake

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 140 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित रामची गांव में शनिवार रात हुए भूस्खलन के बाद काली गंडकी नदी का प्रवाह रूक गया है । इससे नेपाल की सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों में बाढ़ आने का खतरा है। भारत में काली गडंकी नदी को गंडक नदी के नाम से जाना जाता है।

नेपाली प्रशासन ने मयाग्दी जिले के इस गांव में रह रहे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा है। भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में मलबा काली गंडकी नदी में गिर गया है जिसके कारण नदी का प्रवाह रूक गया है। अगर पानी को बहने का स्थान नहीं मिला तो पानी का तेज बहाव तटबंध को तोड़ता हुआ आस-पास के इलाकों में घुस सकता है। साथ ही नेपाल से लगे भारतीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा कर सकता है

गृहमंत्रालय के अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद धाकल ने संवाददाताओं से कहा, हमने रबात, स्यांगजा, गुलमी, पल्पा, नवापरासी और चितवान जिले के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना तथा पुलिस के जवानों को इन क्षेत्रों की ओर रवाना कर दिया गया है। एक स्थानीय निवासी ने टेलीफोन पर बताया कि इस भूस्खलन से करीब 24 मकान जमींदोज हो गए हैं लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो