scriptओली की सत्ता पर संकट, नई सरकार बनाने में जुटे माओवादी | Nepal maoists withdraw support from KP Sharma Oli govt | Patrika News

ओली की सत्ता पर संकट, नई सरकार बनाने में जुटे माओवादी

Published: May 05, 2016 10:09:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन की मुख्य माओवादी पार्टी के नया सत्तारूढ़
गठबंधन बनाने के प्रयास से देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है

kp sharma oli

kp sharma oli

काठमांडू। नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन की मुख्य माओवादी पार्टी के नया सत्तारूढ़ गठबंधन बनाने के प्रयास से देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सत्ता समाप्त होने की स्थिति आ गई है। 64 वर्षीय ओली माओवादियों की मदद से पिछले वर्ष अक्टूबर में सत्ता में आए थे। उस समय उन्होंने नए संविधान को लेकर उत्पन्न असंतोष को दूर करने का वादा किया था, लेकिन वह इसमें विफल रहे और उनके प्रति दक्षिणी नेपाल में नाराजगी बढ़ गयी।

मधेशियों के आंदोलन ने इसे और बढ़ाया। इस गठबंधन सरकार की मुख्य पार्टी एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी नेपाल माओवादी के नेता नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा कि हमारी पार्टी ने नया गठबंधन बनाने का फैसला किया है और राजनीतिक समस्या के हल के लिए दूसरी पार्टियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाल कांग्रेस ने ओली के स्थान पर माओवादी नेता प्रचंड का समर्थन करने का प्रस्ताव किया है। नेपाली कांग्रेस के प्रकाश शरण महत ने कहा कि हमारी पार्टी ओली के विकल्प पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि ओली समस्या को हल करने में विफल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो