scriptहिमस्खलन से जापान में समुद्र से निकली जमीन | New land arises in Japan due to avalanche and earthquake | Patrika News
एशिया

हिमस्खलन से जापान में समुद्र से निकली जमीन

पट्टी करीब 300 मीटर लंबी और करीब 10 मीटर ऊंची है, और रातोरात तट के नजदीक समुद्र
के भीतर से उभर आई

Apr 28, 2015 / 09:36 am

सुनील शर्मा

New land appear in Japan

New land appear in Japan

होकाइदो। जापान के होकाइदो प्रांत के राउसू इलाके में लोग समुद्र में जमीन की उभरी पट्टी देख हैरान रह गए। पट्टी करीब 300 मीटर लंबी और करीब 10 मीटर ऊंची है, और रातोरात तट के नजदीक समुद्र के भीतर से उभर आई। लोग दहशत में आ गए। सोचा, भूगर्भीय हलचल का नतीजा है। इसके बाद शक्तिशाली भूकंप और 2011 में आई सूनामी जैसी आपदा झेलनी पड़ सकती है।

भूगर्भशाçस्त्रयों का मानना है, यह पट्टी तट के पास विशाल हिमस्खलन से उभरी है। जमीन का टुकड़ा बर्फ की चट्टान पर टिका होगा और बर्फ पिघलने से यह समुद्र में गिरकर तट के पास उभर आया। हालांकि तट के पास इतने विशाल हिमस्खलन नहीं मिले हंै। विशेषज्ञों ने इसे भूकंपीय गतिविधि से इतर बताया है। फरवरी में टोक्यो से 1000 किमी दक्षिण में ऎसा टुकड़ा उभर आया था।

Home / world / Asia / हिमस्खलन से जापान में समुद्र से निकली जमीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो