scriptपाक ने एनएसए वार्ता रद्द होने की जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दी | Pak informs cancellation of NSA discourse to UN | Patrika News

पाक ने एनएसए वार्ता रद्द होने की जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दी

Published: Aug 27, 2015 02:46:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

पाकिस्तान ने भारत के विरूद्ध कूटनीतिक दबाव बनाए रखने के
उद्देश्य से भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की अपनी वार्ता रद्द होने
की जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दी

Sartaj Aziz

Sartaj Aziz

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के विरूद्ध कूटनीतिक दबाव बनाए रखने के उद्देश्य से भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की अपनी वार्ता रद्द होने की जानकारी संयुक्त राष्ट्र को दी है और उसके अधिकारियों से बात की है। एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि वार्ता रद्द होने के तुरंत बाद संयुक्त राष्ट्र के लिए पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र के उपमहासचिव जान फ्लीपसन से भेंट की



इसके बताया गया कि बातचीत से पहले भारत ने कुछ पूर्व शर्ते रखी दी, जिनके कारण आतंकवाद तथा अन्य मसलों पर दोनों देशों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की वार्ता नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत ,रूस के उफा में बातचीत के लिए हुई सहमति से पीछे हट गया। पाकिस्तान के प्रतिनिधि की विश्व संंस्था के अधिकारी से भेंट के बाद ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर भारत तथा पाकिस्तान की बातचीत रद्द होने पर खेद व्यक्त किया।



महासचिव ने दोनों देशों से अपने मतभेदों को दूर करने के लिए बातचीत का रास्ता खुला रखने और जल्दी इसे फिर से शुरू करने की अपील की। मलीहा लोधी ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी से अपनी बातचीत के दौरान नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा रेखा के उल्लंघन का भी मामला उठाया और कहा कि दोनों देशों के अर्धसैन्य बलों के अधिकारी इस बारे में जल्दी ही बात करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो