scriptपाकिस्तान में 11 कैदियों को फांसी दी गई | Pakistan: 11 Prisioners got death penalty, hanged to death | Patrika News

पाकिस्तान में 11 कैदियों को फांसी दी गई

Published: May 26, 2015 11:31:00 am

पाकिस्तान में
पंजाब और बलूचिस्तान की विभिन्न जेलों में मंगलवार सुबह 11 कैदियों को फांसी दी गई

Hang to death

Hang to death

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब और बलूचिस्तान की विभिन्न जेलों में मंगलवार सुबह 11 कैदियों को फांसी दी गई। एक राष्ट्रीय अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार हत्या के मामले में मौत की सजा दो कैदियों शकील और शेर अली को लाहौर की कोट लकपत जेल में फांसी पर लटकाया गया। शकील ने वर्ष 1998 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी जबकि शेर अली ने वर्ष 2001 में एक व्यक्ति की हत्या की थी। केन्द्रीय जेल फैसलाबाद में दो अन्य कैदियों को फांसी दी गई। इफ्तिखार अहमद ने वर्ष 2001 में तीन लोगों की हत्या की थी जिसके लिए उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। दोषी आसिफ जैब ने वर्ष 1998 में रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो