scriptपाकिस्तान ने 48 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार  | Pakistan Arrests 48 Indian Fishermen | Patrika News
एशिया

पाकिस्तान ने 48 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार 

पाकिस्तानी ने अनधिकृत तरीके से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 48 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया 

Apr 18, 2015 / 10:34 pm

भूप सिंह

indian fishermen

indian fishermen

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अनधिकृत तरीके से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 48 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी आठ नौकाएं जब्त कर ली है। शनिवार को जारी रपट के अनुसार, मछुआरों को काझर क्रीक से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे स्वीकृत सीमा से आगे मछली पकड़ रहे थे। 

भारत और पाकिस्तान अपने-अपने जल क्षेत्रों में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोपों में एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। मछुआरों की कई नौकाओं में सही स्थान के बारे में पता लगाने की प्रौद्योगिकी नहीं होती है और कई मछुआरे अपने कारावास की सजा पूरी करने के बावजूद जेलों में महीनों पड़े रहते हैं।

Home / world / Asia / पाकिस्तान ने 48 भारतीय मछुआरे किए गिरफ्तार 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो