scriptपाकिस्तान ने 59 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया | Pakistan arrests 59 Indian fishermen | Patrika News

पाकिस्तान ने 59 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Published: Apr 01, 2016 10:52:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

पाकिस्तान ने कथित रूप से अपनी समुद्री सीमा में मछली पकडऩे वाले भारत के 59 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया

Indian fishermen

Indian fishermen

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कथित रूप से अपनी समुद्री सीमा में मछली पकडऩे वाले भारत के 59 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की समुद्री सीमा की निगरानी करने वाली मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने अरब सागर में मछली पकडऩे वाले 59 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तार किया है। मछुआरों की चार मछली पकडऩे की नौकायें भी जब्त कर ली गई हैं।

मछुआरे अब डॉक्स पुलिस थाने की हिरासत में हैं। उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर गिरफ्तार मछुआरे गुजरात के हैं। पाकिस्तान ने पिछले 16 मार्च को 87 भारतीय मछुआरों को और 20 मार्च को 86 अन्य मछुआरों को रिहा किया था। पाकिस्तान के नक्शेकदम पर भारत ने 17 मार्च को नौ पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया था।

सूत्रों के अनुसार भारत की जेलों में अब भी 150 से अधिक पाकिस्तानी मछुआरे और पाकिस्तान में करीब 377 मछुआरे कैद हैं। पाकिस्तान की जेल में बंद मछुआरों में से 261 मछुआरों के मामले की सुनवाई हो रही है जबकि 116 अपनी सजा काट रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो