scriptपाकिस्तान में 14 कैदियों को दी गई सजा-ए-मौत | Pakistan executes 14 convicts | Patrika News

पाकिस्तान में 14 कैदियों को दी गई सजा-ए-मौत

Published: Apr 21, 2015 12:47:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

पाकिस्तान
के पंजाब और बलुचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलग-अलग जेलों में 14 कैदियों को
फांसी दी गई

Suicide

Suicide

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब और बलुचिस्तान प्रांत में मंगलवार को अलग-अलग जेलों में 14 कैदियों को फांसी दी गई। मीडिया रपटों से यह जानकारी मिली। एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, दो कैदियों को लाहौर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में 6 आतंककारियों की फांसी पर रोक लगी

सियालकोट जिला कारागार में एक लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में 1999 में दोषी पाए गए दो कैदियों को फांसी दी गई। साहीवाल केंद्रीय कारागार में एक कैदी को फांसी दी गई। फैसलाबाद केंद्रीय कारागार में तीन कैदियों को फांसी दी गई, जिनमें से दो 1998 में तीन व्यक्तियों की हत्या के दोषी पाए गए थे, जबकि एक 2004 में सात लोगों की हत्या का दोषी था। गुजरांवाला केंद्रीय कारागार में तीन कैदियों को, मुल्तान केंद्रीय कारागार में एक को और मच्छ कारागार में दो को फांसी दी गई।

ये भी पढ़ेंः छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने की पिंक ऑटो की शुरूआत

पाकिस्तान ने 10 मार्च को देश में मृत्युदंड पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया था। पाकिस्तान में बीते साल 16 दिसंबर को एक सैन्य स्कूल में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरूआत में सिर्फ आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए मृत्युदंड पर से प्रतिबंध हटाया गया था, जिसमें 150 लोगों की जानें गई थीं, लेकिन अब सभी बड़े आपराधिक मामलों के लिए मृत्युदंड पर लगी रोक हटा दी गई है।

ये भी पढ़ेंः ब्लूचिस्तान में आतंकवादी हमला, 20 मजदूरों की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो