scriptपाक ने संघर्ष विराम उल्लंघन के आरोप में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया | Pakistan lodges protest over India’s ‘ceasefire violation’ on LoC | Patrika News

पाक ने संघर्ष विराम उल्लंघन के आरोप में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया

Published: Oct 21, 2016 01:02:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब

Pakistan

Pakistan

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर करेला सेक्टर में भारत की तरफ से गोलीबारी की गई। 

इस गोलीबारी में 28 साल के अब्दुल रहमान की मौत हो गई है। महिलाओं और बच्चों सहित 12 लोग घायल हुए हैं। वहीं, भारती विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश की थी उसी के जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की गई थी। पाक ने भारत को गोलीबारी के मामले की जांच करने को भी कहा है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो