script

पाकिस्तान ने राहत सामग्री में नेपाल भेजा बीफ मसाला

Published: Apr 30, 2015 12:53:00 pm

पाकिस्तान की ओर से भेजी गई खाद्य सामग्री में बीफ(गौमांस) मसाला भी शामिल है

beef masala packet

beef masala packet

काठमांडू। भूकंप की आपदा झेलने के बाद नेपाल को पाकिस्तान से आई राहत सामग्री ने निराश किया। पाकिस्तान की ओर से भेजी गई खाद्य सामग्री में बीफ(गौमांस) मसाला भी शामिल है। इसके चलते हरे रंग के इन खाद्य पैकेटों को कोई हाथ भी नहीं लगा रहा है। नेपाली अधिकारियों ने प्रधानमंत्री सुशील कोईराला को इसकी जानकारी दे दी है और अंदरूनी जांच शुरू कर दी गई है।

नेपाल में हिंदुओं की बहुलता है और वहां पर गौ हत्या व गौमांस पर कड़ा प्रतिबंध है। वहां पर ऎसा करने पर 12 साल की सजा है, इससे पहले वहां पर यह अपराध करने पर फांसी दी जाती थी। इस घटना के चलते सार्क सदस्य दोनों देशों के रिश्तों में कटुता आ सकती है। काठमांडू के बीर अस्पताल में राहत कार्य में लगे हुए भारतीय डॉक्टरों ने बताया कि हमें रेडी टू मील पैकेट दिए गए जिनमें बीफ मसाला भी शामिल है। हमने पाकिस्तानी राहत सामग्री को छुआ भी नहीं।

इस बारे में एक नेपाली अधिकारी ने बताया कि, मामले की जानकारी पीएम कोईराला को दे दी गई है। जल्द ही अंदरूनी जांच की जा रही है। यदि मामला सही नहीं निकला तो इसे कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान के सामने उठाया जाएगा। हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी भारत को भी जानकारी दी जाएगी। पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहाकि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। राहत सामग्री राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने भेजी थी। 

ट्रेंडिंग वीडियो