scriptआतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय : राजनाथ सिंह | Rajnath Singh leaves for Bahrain, to raise Pakistan sponsored terror in India | Patrika News

आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट हो अंतरराष्ट्रीय समुदाय : राजनाथ सिंह

Published: Oct 24, 2016 09:18:00 am

Submitted by:

ललित fulara

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है। इसके खात्मे के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होना चाहिए।

Rajnath Singh

Rajnath Singh

मनामा (बहरीन)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है। इसके खात्मे के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होना चाहिए। बहरीन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कई संरचनात्मक एवं प्रक्रियागत बदलाव किए हैं। इसके परिणामस्वरूप देश में भ्रष्टाचार में कमी आई है। राजनाथ तीन दिवसीय दौरे पर बहरीन गए हैं।



भारत में अमरीका-चीन से ज्यादा निवेश  

उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है। इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होना पड़ेगा। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। निवेश के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन रहा है। एक साल में 51 अरब डॉलर का निवेश हुआ। यह अमरीका और चीन से भी ज्यादा है।

प्रधानमंत्री मेहनती व कल्पनाशील

राजनाथ सिंह ने कहा कि जन धन योजना, कौशल भारत, डिजिटल भारत, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं का भारत की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री बहुत ही कल्पनाशील एवं बेहद मेहनती हैं। वह भारत में मौजूद आर्थिक विषमताओं को कम करने के लिए काम कर रहे हैं।

करीब आ रहे हैं भारत-बहरीन

राजनाथ सिंह ने कहा कि बहरीन ने ‘लिटिल इंडिया इन बहरीन’ नाम की एक परियोजना शुरू की है। दोनों देश भावनात्मक स्तर पर भी करीब आ रहे हैं। इससे पहले यहां पहुंचने पर बहरीन के गृह मंत्री राशिद बिन अब्दुल्ला अल खलीफ ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। सिंह बहरीन के शाह हमद बिन इसा अल खलीफा, प्रधानमंत्री खलीफ बिन सलमान अल खलीफा और गृह मंत्री से मिलेंगे और उनके साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो