script

रूस ने योग को कहा जादू-टोना, लगाया गया प्रतिबंध

Published: Jun 30, 2015 10:42:00 pm

फिजिकल कल्चर ऎंड एजुकेशन डिपार्टमेंट के हेड को दिए नोटिस में कहा है कि यह अनिवार्य तौर पर धार्मिक कर्मकांड है और इसका जादू-टोने से भी संबंध है। 

Yoga in russia

Yoga in russia

लंदन। दुनिया भर में 21 जून को मनाए गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रूस ने गुस्से का इजहार किया है। रूस ने योग को जादू-टोना कहते हुए बंद करने के आदेश दे दिए हैं। इसके तुरंत बाद सेंट्रल रूस में अधिकारियों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया।

रूस के अधिकारियों ने योग से जादू-टोना फैलाने से रोकने के लिए इसे प्रतिबंधित कर दिया। सेंट्रल रूस में दो स्टूडियो में हठ योग सिखाया जा रहा था। रूसी मीडिया के मुताबिक औरा और इंगारा नामक स्टूडियो हठ योग के लिए स्टेडियम और मीटिंग हॉल किराए पर लिए थे। अब उन्हें हठ योग के लिए सरकारी स्थानों का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है।

मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नए धार्मिक प्रचलन के प्रसार को रोकने के लिए यह आदेश दिए गए हैं। कमिरसैंट की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने फिजिकल कल्चर ऎंड एजुकेशन डिपार्टमेंट के हेड को दिए नोटिस में कहा है कि यह अनिवार्य तौर पर धार्मिक कर्मकांड है और इसका जादू-टोने से भी संबंध है।

21 जून को पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया भर में लाखों लोगों ने योग किया था। भारत में भी पीएम नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर करीब 35 हजार लोगों के साथ योग किया था और संयुक्त राष्ट्र को 21 जून को योग दिवस घोषित करने पर धन्यवाद दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो