scriptमनबिज शहर आईएस के कब्जे से मुक्त, लोगों ने मनाया जश्न | Syria : People celebrate as Manbij town freed from ISIS | Patrika News
एशिया

मनबिज शहर आईएस के कब्जे से मुक्त, लोगों ने मनाया जश्न

उत्तरी सीरिया का यह शहर आतंकी संगठन के लिए महत्वपूर्ण शहरों में से एक था

Aug 14, 2016 / 06:06 pm

जमील खान

Manbij City

Manbij City

दमिश्क। अमरीका समर्थित कुर्द और अरब लड़ाकों ने सीरिया के मनबिज शहर को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नियंत्रण से मुक्त करा लिया है। शहर को आतंकी संगठन के दो साल के शासन से मुक्ति मिलने पर निवासियों ने जश्न मनाया। पेंटागन ने कहा, अमरीका समर्थित लड़ाकों द्वारा मनबिज शहर का नियंत्रण आईएस से छीनने के बाद लोगों ने जश्न मनाया। शहर के केंद्र को मुक्त करा लिया गया है।
Manbij City
मनबिज शहर पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए अमरीका समर्थित कुर्द और अरब लड़ाकों का गठबंधन सीरियाई लोकतांत्रिक बल (एसडीएफ) आईएस के साथ युद्ध कर रहा था। उत्तरी सीरिया का यह शहर आतंकी संगठन के लिए महत्वपूर्ण शहरों में से एक था। मनबिज के निवासियों ने दाढ़ी कटाई, नकाब जलाए और सिगरेट पी। आईएस के शासन के दौरान उन्हें ये सब चीजें करने की इजाजत नहीं थी।
Manbij City
आईएस के मृत्युदंड स्थल की ओर इशारा करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, यहां वे लोगों को अकसर मौत की सजा दिया करते थे और उनके सिर को तीन दिनों तक लटका कर रखते थे। वे किसी भी बात के लिए लोगों की जान ले लेते थे, उसका बहाना बनाकर जिसमें वे विश्वास नहीं करते। मनबिज शहर में आतंकी संगठन की हार महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्का और तुर्की के बीच आईएस का आपूर्ति मार्ग रहा है।
Manbij City
सूत्रों के अनुसार, इस लड़ाई में आईएस के करीब एक हजार लड़ाके मारे गए, जबकि 105 बच्चों सहित 437 लोगों ने भी अपनी जानें गंवाई। शहर के आईएस के चंगुल से मुक्त होने के बाद लोगों ने अपनी दाढ़ी कटवाई। वहीं औरतों ने अपने बुर्के जलाए।

Home / world / Asia / मनबिज शहर आईएस के कब्जे से मुक्त, लोगों ने मनाया जश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो