scriptसिंगापुर में किशोर पर ली का अपमान करने का आरोप | Teenager boy arrested in Singapore for defaming Lee | Patrika News
एशिया

सिंगापुर में किशोर पर ली का अपमान करने का आरोप

उस पर एक अपमानजनक वीडियो क्लिप बनाने का आरोप है, जिसमें
दिवंगत प्रधानमंत्री के बारे में टिप्पणी की गई है

Mar 31, 2015 / 02:27 pm

सुनील शर्मा

सिंगापुर। सिंगापुर की एक अदालत ने एक 16 वर्षीय किशोर पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू का अपमान करने और ईसाई धर्म के खिलाफ ऑनलाइन विषय-वस्तु अपलोड करने का आरोप लगाया है। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार किशोर एमोस पांग सांग पर तीन आरोप लगाए गए हैं, जो उसने बीते शुक्रवार और शनिवार को क थित तौर पर किए। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया।

एमोस ने कथित तौर पर ऑनलाइन कुछ ऎसी विषय वस्तु अपलोड की, जिसमें ईसाई धर्म के खिलाफ टिप्पणी थी और जिसका उद्देश्य ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को जानबूझ कर ठेस पहुंचाना था। एमोस के खिलाफ एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने का भी आरोप है।

उस पर एक अपमानजनक वीडियो क्लिप बनाने का भी आरोप है, जिसमें दिवंगत प्रधानमंत्री के बारे में टिप्पणी की गई है। एक टिप्पणी में कहा गया है, “चलो छुटकारा मिला”। एक अन्य टिप्पणी में कहा गया है कि ली की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। एमोस के खिलाफ मुकदमा शुरू होने से पहले सभी पक्षों के लोग और वकील सात अप्रैल को मिलेंगे।

Home / world / Asia / सिंगापुर में किशोर पर ली का अपमान करने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो