script“लखवी बेकसूर है, नहीं है उसके खिलाफ कोई सबूत” | There is no evidence against Lakhvi, he's innocent: Hafiz Saeed | Patrika News

“लखवी बेकसूर है, नहीं है उसके खिलाफ कोई सबूत”

Published: Jun 10, 2015 06:31:00 pm

जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने दावा किया है कि लखवी बेकसूर है

Special Trains For Hafiz Saeed

Special Trains For Hafiz Saeed

लाहौर। मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और लश्कर-ए-तय्यबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी का समर्थन करते हुए जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने दावा किया है कि लखवी बेकसूर है। हाफिज सईद ने सोमवार को कहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र और अमरीका की मदद से पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है, ताकि वो लखवी को 2008 में हुए मुंबई हमलों में सजा दिला सके।

सईद ने कहा, “भारत के पास लखवी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। निराशा के चलते उसने यूएन से हस्तक्षेप करने और अमरीका से पाकिस्तानी सरकार पर दबाव बनाने के लिए संपर्क किया, जिससे लखवी को सजा दिलाई जा सके। भारत और अमरीका के पास पाकिस्तान के न्यायिक प्रणाली में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। भारत ने पहले भी कभी पाकिस्तानी अदालतों का फैसले को नहीं स्वीकार है।” साथ ही हाफिज सईद ने कहा कि, लखवी बेकसूर है और मुंबई हमलों में उसका हाथ होने के कोई सबूत नहीं है।

सईद का ये बयान तब सामने आया है, जब भारत ने लखवी की रिहाई के मामले में यूएन से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। इससे पहले लखवी की रिहाई के मामले में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप की मांग की थी। भारत का कहना था कि ऎसा अंतरराष्ट्रीय निकाय के मानदंडों का उल्लंघन करके किया गया है और उसे इस मामले को पाकिस्तान के साथ उठाना चाहिए। इस पर यूनाईटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) ने भारत को आश्वासन दिया है कि वो 26/11 के मुंबई हमलों के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई के मुद्दे को अपनी अगली बैठक में उठाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो