इस धमाके में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
कराची। पाकिस्तान के कराची में तीन अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। पाक मीडिया के मुताबिक कराची में पुलिस थाना, गर्ल्स कॉलेज और एक स्कूल के बाहर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस हमले में 2 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।
हालांकि एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गुलशन-ए-इकबाल थाना एरिया में हुए इस धमाके में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन पाकिस्तानी पुलिस उप महानिरीक्षक ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है।