scriptचिडियाघर में खूनी खेल, बाघ ने किया कर्मचारी का शिकार | Tiger kills zoo keeper in china | Patrika News

चिडियाघर में खूनी खेल, बाघ ने किया कर्मचारी का शिकार

Published: Mar 27, 2015 10:59:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

बाघ के बाड़े की सफाई कर रहा था कर्मचारी, अचानक बाघ ने किया हमला, इलाज के दौरान कर्मचारी की हुई मौत

बीजिंग। चीन के जियांक्सी प्रांत में शुक्रवार को एक चिडियाघर में एक बाघ ने चिडियाघर के कर्मचारी को अपना शिकार बना लिया। घटना यिचुन शहर के चुंतै पार्क के चिडिया घर में हुई, जब सुबह एक बाघ ने चिडियाघर के गोंग उपनाम वाले सफाईकर्मी पर हमला कर दिया। हमले के समय गोंग बाघ के बाड़े की सफाई कर रहा था।

नगर प्रशासन के मुताबिक, चिडिया के अन्य कर्मचारी गोंग को बाघ से बचाने के लिए तुरंत वहां पहुंचे और उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया। बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल गोंग की उपचार शुरू होने के एक घंटे बाद मौत हो गई।

आत्महत्या करने बाघ से सामने कूद गया युवक
उधर, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिडियाघर) में एक युवक ने शेर के बाड़े में कूदने का प्रयास किया। दर्शकों द्वारा मचाए गए शोर के बाद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राणी संग्रहालय के सुरक्षा अधिकारी राकेश यादव ने बताया की शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक राहुल नामक युवक शेर के बाढ़े के पहले सुरक्षा घेरे से अंदर पहुंच गया था, जिसे आधा घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान वह चिल्ला रहा था कि जिंदगी से परेशान हो चुका है और उसे मर जाने दिया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो