scriptचीन में गर्मी से बचने के लिए पानी में योग! | To beat heat, Chinese do yoga in water | Patrika News

चीन में गर्मी से बचने के लिए पानी में योग!

Published: Aug 02, 2015 02:26:00 pm

गर्मी से बचने के लिए
हजारों की संख्या में लोग मध्य चीन के वुहान में एक वाटर पार्क में ठंडे पानी में
योग कर रहे हैं

Yoga

Yoga

वुहान (मध्य चीन)। मध्य, पूर्वी और उत्तरी चीन में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। यहां कुछ क्षेत्रों में तापमान बढ़कर लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए हजारों की संख्या में लोग मध्य चीन के वुहान में एक वाटर पार्क में ठंडे पानी में योग कर रहे हैं।
Yoga
इस कार्यक्रम को देखने और इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। वुहान भयानक गर्मी के लिए जाना जाता है।
Yoga
वुहान की स्थानीय निवासी झांग यालिंग ने कहा, मैं आमतौर पर योग करती हूं लेकिन मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं पानी में योग कर सकती हूं। यह एक नया अनुभव है और ठंडे पानी में इसे करना काफी रोचक है।
Yoga
सुनने में आया है कि वाटर पार्क की ओर से जल्द ही जल में चुंबन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा ताकि गर्मी में लोग अधिक लुत्फ उठा सकें।

ट्रेंडिंग वीडियो