script

कर्मचारियों के लिए बेची नंबर वन कंपनी, प्रत्येक कर्मचारी करोड़पति

Published: Aug 04, 2015 09:18:00 am

तुर्की की सबसे बड़ी ऑनलाइन फूड सर्विस कंपनी येमेकसेपेटी में 114 कर्मचारी कार्यरत हैं, यानी प्रत्येक को औसतन 1.6 करोड़ रूपए मिलेंगे

yemeksepeti

yemeksepeti

इस्तांबुल। तुर्की की सबसे बड़ी ऑनलाइन फूड सर्विस कंपनी येमेकसेपेटी के सीईओ नेवजत आयदीन ने अपने कर्मचारियों को 167.33 करोड़ रूपए बतौर बोनस देने का फैसला किया है। उनकी कंपनी में 114 कर्मचारी कार्यरत हैं, यानी प्रत्येक को औसतन 1.6 करोड़ रूपए मिलेंगे।



यह फैसला उन्होंने कंपनी को 3691 करोड़ रूपए में बेचने के बाद लिया है। येमेकसेपेटी को जर्मनी की डिलीवरी हीरो कंपनी ने खरीदा है। आयदीन डिलिवरी हीरो के मैनेजमेंट बोर्ड में शामिल किए गए हैं।



15 साल में बनाया नंबर वन कंपनी
आयदीन ने वर्ष 2000 में 49.21 लाख रूपये से येमेकसेपेटी की शुरूआत की थी। लगातार मेहनत के बल पर उन्होंने कंपनी को तुर्की की सबसे बड़ी फूड सर्विस कंपनी में तब्दील कर दिया। कंपनी के एक कर्मचारी नदीम ने बताया कि 10 साल पहले मैं येमेकसेपेटी में कॉल सेंटर ऑपरेटर था। कंपनी के बिकने से पहले सीओओ बन गया था। नदीम ने बोनस को लेकर कहा, आयदीन और मेरे बीच वह बातचीत बहुत जज्बाती थी। यह बोनस पैकेज हम में से कई लोगों की जिंदगी बदलने वाला है।

ट्रेंडिंग वीडियो