scriptनेपाल में लैंडस्लाइड से दो गांव तबाह, 15 लोग जिंदा दबे | Two villages demolished due to landslide in Nepal, 15 truckle alive | Patrika News
एशिया

नेपाल में लैंडस्लाइड से दो गांव तबाह, 15 लोग जिंदा दबे

भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई , हालांकि अभी तक मरने वालों की सही संख्या पता नहीं चल पाई है

nepal

nepal

काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी इलाके में हुए भारी बारिश की वजह से गुरुवार को लैंडस्लाइड हो गया जिसमें दो गांव पूरी तरह बर्बाद हो गए और 15 लोगों की मौत हो गई। हालांकि असल में कितने लोग इसकी चपेट में आए हैं इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

नेपाल गृहमंत्रालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार काठमांडू से 200 किलोमीटर दूर पोखरा के पास दो गांवों में भूस्खलन हुआ है। जिसमें 22 मकान ध्वस्त हो गए हैं। वहीं पोखरा से सटे कई गांवों में से दर्जनों लोगों के लापता होने खबर है। मंत्रालय के अनुसार बुधवार देर रात भारी बारिश के बीच लुमले गांव में 11 लोग जमीन में समा गए। वहीं गुरुवार सुबह दूधे गांव से चार शव बरामद किए गए हैं। 

वहां के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर कृष्णा बहादुर राउत ने बताया कि गांव को जोड़ने वाले दो पुल बह चुके हैं। रेस्क्यू टीम भूस्खलन में तबाह हुए घरों की सर्चिंग में जुटी है। रेस्क्यू टीम पोखरा-बगलुंग हाईवे के पास बसे गांवों तक पहुंचने में लगी है।

Home / world / Asia / नेपाल में लैंडस्लाइड से दो गांव तबाह, 15 लोग जिंदा दबे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो