scriptजापान में दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति का निधन | World's oldest man dies in Japan | Patrika News

जापान में दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति का निधन

Published: Jul 07, 2015 02:24:00 pm

मोमोई का निधन पांच जुलाई को
टोक्यो के एक अस्पताल में किडनी खराब होने की वजह से हो गया

Oldest Man

Oldest Man

टोक्यो। दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति जापान के साकारी मोमोई का मंगलवार को निधन हो गया। वह 112 साल के थे। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। मोमोई का निधन पांच जुलाई को टोक्यो के एक अस्पताल में किडनी खराब होने की वजह से हो गया।

मोमोई टोक्यो के पास सैटामा शहर में रहते थे। गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड ने अगस्त 2014 में उन्हें दुनिया का सर्वाधिक वृद्ध व्यक्ति घोषित किया था। जापान के स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, मोमोई के निधन के बाद अब जापान के नागोया स्थित मोरियामा-कु में रहने वाले 112 वर्षीय यासुतारो कोइडे जापान के सर्वाधिक वृद्ध व्यक्ति हैं।

इससे पहले अप्रेल महीने में दुनिया की सर्वाधिक वृद्ध महिला मिसाओ ओकावा का 117 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह जापान के ओसाका की रहने वाली थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो