scriptआज मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में लाएगा मंगल, चमक जाएगी किस्मत | Aaj ka rashifal, daily horoscope in hindi | Patrika News

आज मंगलवार का दिन इन राशियों के जीवन में लाएगा मंगल, चमक जाएगी किस्मत

Published: Jul 25, 2017 09:34:00 am

अपने विचारों पर अंकुश रखें, संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा

gift according zodiac signs

gift according zodiac signs

अश्लेषा ‘तीक्ष्ण व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 6.00 बजे तक, इसके बाद मघा ‘उग्र व अधोमुख’ संज्ञक नक्षत्र अन्तरात्रि 4.52 तक, तदन्तर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। व्यतिपात नामक अत्यन्त बाधाकारक योग सायं 7.33 तक, इसके बाद वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

मेष
अपने विचारों पर अंकुश रखें। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृषभ

आपके कार्य से लोग प्रभावित होंगे। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें, कार्य सिद्ध होंगे।

मिथुन
कार्यस्थल पर अकारण तनाव संभव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है।

कर्क

लंबे समय से चले आ रहे विवाद शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।

सिंह
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी, चोट, विवाद से हानि संभव है। पिता के साथ विवाद संभव है।

तुला
दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।

वृश्चिक
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या बदलेगी। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में बदलाव होगा।

धनु
गृह क्लेश को टालें। अपने आपको बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

मकर
प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि, वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुम्भ
मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे।

मीन

धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो