scriptआज बना ‘शिव’ योग, सभी राशि वालों को मिलेगी कोई न कोई खुशखबरी | aaj ka rashifal, today's horoscope in hindi, daily horoscope | Patrika News

आज बना ‘शिव’ योग, सभी राशि वालों को मिलेगी कोई न कोई खुशखबरी

Published: Jul 27, 2017 09:33:00 am

किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे

zodiac signs

zodiac signs

उत्तराफाल्गुनी ‘ध्रुव व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र अन्तरात्रि 4.40 तक, तदन्तर हस्त ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग अपराह्न 3.34 तक, इसके बाद शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

मेष
किसी असहाय की मदद करें तो कार्य सहज पूर्ण होंगे। व्यापार में अपनों से बड़ों का अनुभव आपको सही मार्ग दिखाएगा। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी।

वृषभ
जो सोच रहे हैं उन विचारों को साकार करने का समय आ गया है। अपने आत्मबल को कम न होने दें, सफलता तय है। संतान के प्रति अपने कर्तव्य पूरे करेेेंगे।

मिथुन
मन बड़ा चंचल है। थोड़ी-थोड़ी देर में आप अपना निर्णय बदलते हैं। मन स्थिर करें कि आपको क्या करना है। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलेगा।

कर्क
धर्म जगत से जुड़े लोगों की कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। शिक्षा के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नई मशीनरी को क्रय करने में धन खर्च होगा।

सिंह

आज लंबे समय बाद स्वयं के लिए समय मिला है। आपकी कार्यप्रणाली से व्यापार में लाभ होगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें, धोखा हो सकता है।

कन्या

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय मध्यम है। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग तारीफ करेंगे। नए सौदे व्यापार को नई ऊंचाई देंगे। भाई बहनों से विवाद बड़ा रूप ले सकता है।

तुला
कार्यस्थल पर समझदारी से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे। समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक
आपकी मेहनत का फल शुभ होगा। परीक्षार्थी परिणामों से खुश रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन आज होंगे। किसी पुराने विवाद से परिवार में आज कलह हो सकता है।

धनु
व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। भूमि भवन संबंधित मामले जल्द से जल्द आपसी सहमति से ही निपटेंगे। संतान की चिंता रहेगी।

मकर

कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मन में कोई बात पर कई दिनों से मंथन चल रहा है। इसी कारण आपका व्यवहार चिड़चिड़ा हो गया है।

कुम्भ

परिवार के सदस्यों की मदद करनी होगी। मित्रों के साथ मौज मस्ती पर खर्च होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए भवन में जाने का वक्त आ गया है। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे।

मीन
समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। विरोधी आपका खुल कर विरोध करेंगे। रक्त संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। भगवान शिव पर बिल्वपत्र और गंगाजल अर्पण करें, लाभ होगा। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो