scriptनवागत कुलपति प्रो मनोज दीक्षित का अयोध्या में संतों ने किया सम्मान  | Pro Manoj Dixit honored by saints in Ayodhya | Patrika News

नवागत कुलपति प्रो मनोज दीक्षित का अयोध्या में संतों ने किया सम्मान 

locationअयोध्याPublished: May 27, 2017 03:28:00 pm

कुलपति प्रो.दीक्षित ने कहा कि अयोध्या से गहरा लगाव रहा है। पहले अयोध्या के विकास को लेकर सपने देखा करता था, अब उन सपनों को साकार करने का भी प्रयास होगा। 

Pro Manoj Dixit

Pro Manoj Dixit

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व रामनगरी पहुंचकर कनकबिहारी सरकार एवं हनुमान जी महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की। श्री दीक्षित शनिवार को पूर्वाहन 10 बजे धर्मनगरी अयोध्या पहुंचे और सर्वप्रथम पावन सलिला सरयू में पूजन अर्चन किया। तदुपरांत मातगैड़ स्थित मत्तगजेन्द्र भगवान के भी दरबार में माथा टेका। यहां से कनकबिहारी सरकार की पूजा अर्चना की तथा हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पण किया। दर्शन-पूजन करने के उपरांत कुलपति श्री दीक्षित तिवारी मंदिर के महांत गिरीशपति त्रिपाठी से मिलने पहुंचे। श्रीत्रिपाठी द्वारा उन्हें रामदरबार एवं अंगवस्त्र ओढाकर स्वागत सत्कार किया गया। कुलपति ने ज.गु.रामदिनेशाचार्य से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया ।
कुलपति प्रो.दीक्षित ने कहा कि अयोध्या से गहरा लगाव रहा है। पहले अयोध्या के विकास को लेकर सपने देखा करता था, अब उन सपनों को साकार करने का भी प्रयास होगा। 


इस बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुये कुलपति प्रो.दीक्षित ने कहा कि अयोध्या से गहरा लगाव रहा है। पहले अयोध्या के विकास को लेकर सपने देखा करता था, अब उन सपनों को साकार करने का भी प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो ऐसा मेरा प्रयास रहा है, अब इस प्रयास को फलीभूत करने की मंशा है। अवध विश्वविद्यालय में व्याप्त चुनौतिया के सवाल पर कहा कि जैसे-जैसे चुनौतियां आती जायेंगी, वैसे-वैसे उनका निस्तारण भी किया जायेगा, कहा कि कभी-कभी छोटी समस्या को नजरअंदाज करने से वह विकराल रूप धारण कर लेती है मेरा प्रयास होगा कि हर छोटी-बड़ी जायज समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो