scriptपहले संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री ने किया संविधान के निर्माण की प्रदर्शनी का उद्घाटन | PM Modi greets India on first Constitution Day | Patrika News

पहले संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री ने किया संविधान के निर्माण की प्रदर्शनी का उद्घाटन

Published: Nov 27, 2015 03:34:00 am

Submitted by:

Ambuj Shukla

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘संविधान सभा द्वारा संविधान का निर्माण प्रदर्शनी का आज उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में संविधान सभा द्वारा संविधान की ड्राफ्टिंग को केन्द्र बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘संविधान सभा द्वारा संविधान का निर्माण प्रदर्शनी का आज उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में संविधान सभा द्वारा संविधान की ड्राफ्टिंग को केन्द्र बनाया गया है।

इसमें हिंदी एवं अंग्रेजी में कई साहित्य एवं चलचित्र प्रदर्शित किये गये हैं।

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, उपाध्यक्ष डॉ एम. थाम्बी दुरई, कई केन्द्रीय मंत्री एवं संसद के सदस्य समेत कई पूर्व सांसद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

उल्लेखनीय है कि संविधान सभा ने आज ही के दिन 1949 में देश के संविधान को अंगीकृत किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो