scriptमायावती के बाद अब दलितों वोट पर चारा फेखेंगे पासवान  | Now LJP will fight for Dalit after Mayawati | Patrika News

मायावती के बाद अब दलितों वोट पर चारा फेखेंगे पासवान 

locationआजमगढ़Published: Sep 28, 2016 06:34:00 pm

लोक जनशक्ति पार्टी का उद्देश्य सामाजिक न्याय और गरीबों को सत्ता में भागीदारी व दलितों को हर प्रकार के शोषण से मुक्त कराना है…

ramvilas paswan -mayawati

ramvilas paswan -mayawati

आजमगढ़. लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी बुधवार को शहर के एक होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। श्री चौधरी ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी का उद्देश्य सामाजिक न्याय और गरीबों को सत्ता में भागीदारी व दलितों को हर प्रकार के शोषण से मुक्त कराना है। समाज में जाति-पाति, अमीरी गरीबी, भेद-भाव मिटाकर उनके राजनैतिक स्तर से उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हे न्याय दिलाना ही लोजपा का मुख्य उद्देंश्य हैं। 

उन्होंने कहा कि इन्ही विचारों को लेकर रामविलास पासवान निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी इन्ही नितियों से प्रभावित होकर जनपद के समाजसेवी श्यामबाबू पासी की पत्नी सावित्री देवी ने हजारां कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके इस अपार लगन और निष्ठा को देखते हुए उन्हे प्रदेश सचिव मनोनीत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओ ने सावित्री देवी को बधाई दी। इस अवसर पर से प्रदेश महासचिव संजय राय, जिलाध्यक्ष रामप्रीत मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, रणविजय मौर्य, विजय कुमार गौड, उपेन्द्र कुमार, बलिहारी राम, सोनू सिंह, परमहंस चौहान, महेन्द्र मौर्य, सतीश चन्द्र वर्मा, साजमणि मौर्य, इस्माइल आदि उपस्थि रहे।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो